ePaper

अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने पृथ्‍वी की तरह जीवन की संभावना वाले आठ नये ग्रह खोजे

Updated at : 07 Jan 2015 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने पृथ्‍वी की तरह जीवन की संभावना वाले आठ नये ग्रह खोजे

वाशिंगटन : अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने एक बडी सफलता में आठ ऐसे नये ग्रहों की खोज की है, जो जीवन को सहारा देने की संभावना में सक्षम हो सकते हैं. अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने घोषणा की है कि उनके सितारों के ‘गोल्डीलॉक्स’ जोन में आठ नये ग्रह मिले हैं. ‘हारवर्ड-स्मिथसोनियान सेंटर फॉर एस्ट्रोफिजिक्स’ (सीएफए) के प्रमुख लेखक […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने एक बडी सफलता में आठ ऐसे नये ग्रहों की खोज की है, जो जीवन को सहारा देने की संभावना में सक्षम हो सकते हैं. अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने घोषणा की है कि उनके सितारों के ‘गोल्डीलॉक्स’ जोन में आठ नये ग्रह मिले हैं.

‘हारवर्ड-स्मिथसोनियान सेंटर फॉर एस्ट्रोफिजिक्स’ (सीएफए) के प्रमुख लेखक गुइलेर्मो टोरेस ने कहा, ‘इनमें से अधिकांश ऐसे ग्रह हैं जहां पृथ्वी जैसी चट्टानें हो सकती हैं.’ नासा के केपलर अंतरिक्ष दूरदर्शी के जरिए इन नये ग्रहों की पुष्टि की गयी है. अब केपलर के जरिए पुष्ट ग्रहों की संख्या 1,000 से अधिक हो गयी है.

इन आठ ग्रहों में दो ऐसे ग्रह हैं जो काफी हद तक पृथ्वी से मिलते-जुलते हैं. केपलर-438बी और केपलर-442बी नामक ये ग्रह लाल रंग के छोटे तारों की परिक्रमा करते है. ये तारे काफी छोटे और सूर्य के मुकाबले काफी ठंडे हैं.

केपलर-438बी अपने तारे का हर 35 दिन में एक चक्कर लगाता है दूसरी तरफ केपलर-442बी हर 112 दिनों में तारे का एक चक्कर पूरा करता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola