कराची में दो बम धमाके,4 की मौत

Updated at :21 Jul 2013 11:17 AM
विज्ञापन
कराची में दो बम धमाके,4 की मौत

कराची : पाकिस्तान के कराची शहर में हुए दो बम विस्फोटों में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए.अधिकारियों ने आज बताया कि पहला विस्फोट मेट्रोपोलिटन आयुक्त मतानत अली खान के काफिले को निशाना बनाकर किया गया. इसमें उनका एक सुरक्षाकर्मी मारा गया. पुलिस का कहना है […]

विज्ञापन

कराची : पाकिस्तान के कराची शहर में हुए दो बम विस्फोटों में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए.अधिकारियों ने आज बताया कि पहला विस्फोट मेट्रोपोलिटन आयुक्त मतानत अली खान के काफिले को निशाना बनाकर किया गया. इसमें उनका एक सुरक्षाकर्मी मारा गया. पुलिस का कहना है कि बम एक मोटरसाइकिल में फिट किया गया था. कल शाम गुलशन-ए-इकबाल इलाके में यह विस्फोट हुआ.

पुलिस उपाधीक्षक नासिर लोधी ने बताया, ‘‘काफिले में शामिल आठ लोग घायल हो गए और बाद में उनके एक सुरक्षागार्ड ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. हमले के पीछे की वजह के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है.’’ दूसरा विस्फोट पटेल पारा इलाके में हुआ, जिसमें तीन आतंकवादी मारे गए. एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ऐसा लगता है कि ये लोग बम बना रहे थे. कल हुए विस्फोट में तीन लोग मारे गए और अपार्टमेंट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola