भारत के कड़े तेवर के बाद बदला पाक का स्टैंड, जेल में ही रहेगा मुंबई हमले का दोषी लखवी

इस्लामाबाद : सोमवार को भारत सरकार की कड़ी प्रतिक्रिया के बाद कुख्यात आतंकवादी जकी-उर-रहमान लखवी को पाकिस्तान सरकार ने जेल में रखने का निर्णय लिया है. इस संबंध में वहां की सरकार ने नया आदेश जारी कर दिया है. यह आदेश एक दूसरे मामले में जारी किया गया है.उसे आज इस्लामाबाद के एक कोर्ट में […]
इस्लामाबाद : सोमवार को भारत सरकार की कड़ी प्रतिक्रिया के बाद कुख्यात आतंकवादी जकी-उर-रहमान लखवी को पाकिस्तान सरकार ने जेल में रखने का निर्णय लिया है. इस संबंध में वहां की सरकार ने नया आदेश जारी कर दिया है. यह आदेश एक दूसरे मामले में जारी किया गया है.उसे आज इस्लामाबाद के एक कोर्ट में अपहरण के एक मामले में पेश भी किया गया.
लखवी को जेल में रखे जाने के पाकिस्तान के नये फैसले के बाद की उत्पन्न परिस्थितियों पर विचार के लिए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने एक बैठक की है. इस बैठक में इस पूरे मामले पर व आतंकी हमलों की चुनौतियों पर गंभीरता से विचार किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




