पाक सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, 20 आतंकी ढेर
Updated at : 27 Dec 2014 4:58 PM (IST)
विज्ञापन

पेशावर: अशांत कबायली क्षेत्र में अफगानिस्तान की सीमा के समीप सैन्य चौकियों पर आज आतंकवादी हमले के बाद सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड में कम से कम 20 आतंकवादी मारे गए. औरकजई एजेंसी में शिंदारा और खजाना कांडाओ में आतंकवादियों ने आज तडके सुरक्षा चौकियों पर हमला किया. पाकिस्तानी सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की और […]
विज्ञापन
पेशावर: अशांत कबायली क्षेत्र में अफगानिस्तान की सीमा के समीप सैन्य चौकियों पर आज आतंकवादी हमले के बाद सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड में कम से कम 20 आतंकवादी मारे गए.
औरकजई एजेंसी में शिंदारा और खजाना कांडाओ में आतंकवादियों ने आज तडके सुरक्षा चौकियों पर हमला किया. पाकिस्तानी सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड में 20 आतंकवादी मारे गए एवं 20 अन्य घायल हुए. इस मुठभेड में कम से कम चार सैनिक भी घायल हुए जिन्हें इलाज के लिए पेशावर लाया गया.
कल ही अशांत उत्तरी वजीरिस्तान कबायली क्षेत्र में पाकिस्तानी लडाकू जेटों के हवाई हमले में 23 आतंकवादी मारे गए थे. कल ही सैकडों संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार किए गए थे और दस गैरपंजीकृत मदरसे सील कर दिए गए. सरकार ने आतंकवादियों के विरुद्ध कार्रवाई तेज कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




