दो महिला समेत आठ कम्युनिस्ट विद्रोही मारे गये

मनीला: एशिया के सबसे लंबे अर्से से चले आ रहे विद्रोह में एक की समाप्ति के लिए जारी वार्ता के विफल होने के बाद भड़की ताजा हिंसा में फिलीपीनी सेना ने आज आठ कम्युनिस्ट विद्रोहियों को मार गिराया, जिनमें दो महिलाएं हैं. सैन्य बलों के प्रवक्ता मेजर रमन जंगाला ने कहा कि सोरसोगोन के पूर्वी […]
मनीला: एशिया के सबसे लंबे अर्से से चले आ रहे विद्रोह में एक की समाप्ति के लिए जारी वार्ता के विफल होने के बाद भड़की ताजा हिंसा में फिलीपीनी सेना ने आज आठ कम्युनिस्ट विद्रोहियों को मार गिराया, जिनमें दो महिलाएं हैं.
सैन्य बलों के प्रवक्ता मेजर रमन जंगाला ने कहा कि सोरसोगोन के पूर्वी प्रांत में स्थित दूर दराज के गरीब खेतीहर गांव के निवासियों ने शिकायत की थी कि न्यू पीपुल्स आर्मी (एनपीए) के विद्रोही उन्हें लंबे समय से डरा धमका कर जबरन वसूली कर रहे हैं, जिसके बाद सैनिकों को वहां तैनात किया गया था. जंगाला ने एएफपी को बताया कि लगभग 35 मिनट तक चली इस मुठभेड़ में एनपीए को भारी क्षति हुई, जबकि सरकारी सुरक्षा बल का एक भी जवान हताहत नहीं हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










