मंडेला की हालत बेहद नाजुक, लीक कागजातों से खुलासा

मथाथा: अस्पताल में जीवन रक्षक प्रणाली पर मौजूद दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की हालत बेहद नाजुक है. अदालत के लीक कागजातों से यह खुलासा हुआ है. मंडेला के रिश्तेदारों ने 28 जून को ये कागजात अदालत को सौंपे थे. मीडिया ने अदालती कागजातों के हवाले से बताया है कि आवेदक (मंडेला की […]
मथाथा: अस्पताल में जीवन रक्षक प्रणाली पर मौजूद दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की हालत बेहद नाजुक है. अदालत के लीक कागजातों से यह खुलासा हुआ है.
मंडेला के रिश्तेदारों ने 28 जून को ये कागजात अदालत को सौंपे थे. मीडिया ने अदालती कागजातों के हवाले से बताया है कि आवेदक (मंडेला की संतान) अपने पिता के निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को दफनाना चाहते हैं जहां उनके पूर्वजों के अवशेष हैं.
यह बताया गया है कि मंडेला (94) की हालत बेहद नाजुक है. वह आठ जून से प्रिटोरिया के एक अस्पताल में भर्ती हैं. फेफड़ों में संक्रमण के चलते उन्हें भर्ती कराया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










