मुर्सी का पद छोड़ने से इंकार,हिंसा में 16 की मौत

Updated at :16 Jul 2013 1:55 PM
विज्ञापन
मुर्सी का पद छोड़ने से इंकार,हिंसा में 16 की मौत

काहिरा: अपने इस्तीफे के लिये हो रहे व्यापक प्रदर्शन और सेना के अल्टीमेटम से विचलित हुये बिना मिस्र के राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी ने पद छोड़ने से इंकार कर दिया है. इस बीच आज काहिरा विश्वविद्यालय में हुई हिंसा में 16 लोगों की मौत हो गई और 200 लोग घायल हो गये. मिस्र के पहले लोकतांत्रिक […]

विज्ञापन

काहिरा: अपने इस्तीफे के लिये हो रहे व्यापक प्रदर्शन और सेना के अल्टीमेटम से विचलित हुये बिना मिस्र के राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी ने पद छोड़ने से इंकार कर दिया है. इस बीच आज काहिरा विश्वविद्यालय में हुई हिंसा में 16 लोगों की मौत हो गई और 200 लोग घायल हो गये.

मिस्र के पहले लोकतांत्रिक तरीके से चुने गये राष्ट्रपति मुर्सी ने कहा है कि वह स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से देश का नेतृत्व करने के लिये चुने गये हैं और इस कार्य को उनका पूरा करने का इरादा है. कल देर शाम टीवी पर दिये भाषण में 61 वर्षीय मुर्सी ने चेतावनी दी है कि अगर उनके पद की संवैधानिक वैधता का सम्मान नहीं किया गया तो सड़कों पर और खून बहेगा.मुर्सी ने कहा कि वह मिस्र के लिये अपना जीवन दे देंगे.

उन्होंने कहा कि वह एक वैधानिक नेता हैं और इस्तीफा नहीं देगे. इस बीच स्वास्थ्य मंत्रलय ने कहा है कि बीती रात राजधानी के गिजा जिले में काहिरा विश्वविद्यालय में मुर्सी समर्थकों और विरोधियों के बीच संघर्ष में 16 लोग मारे गये हैं. मिस्र के सरकारी टीवी चैनल ने कहा, ‘‘काहिरा विश्वविद्यालय के सामने मुर्सी के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे लोगो पर किये गये एक हमले में 16 लोगों की मौत हो गई और 200 लोग घायल हो गये हैं.’’

मुंबई से बाहर गये हुए मुंडे से इस संबंध में प्रतिक्रिया नहीं ली जा सकी लेकिन उनके करीबी सूत्रों ने आरोप लगाया कि राकांपा अध्यक्ष शरद पवार और उनके भतीजे अजीत पवार ने मुंडे की छवि खराब करने की साजिश रची है. उन्होंने कहा, ‘‘यह पवार द्वारा रची साजिश है. राकांपा मुंडे पर निशाना साधना चाहती है क्योंकि वह जन नेता हैं और पार्टी उन्हें अपने लिए खतरे के तौर पर देखती है.’’ सूत्रों ने कहा, ‘‘मुंडे के भतीजे धनंजय से कल भाजपा विधान परिषद सदस्य के तौर पर इस्तीफा देने के लिए कहना इस प्रक्रिया का पहला हिस्सा है.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola