इराक में हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 57 हुई

बगदाद : इराक में शियाओं के बाजार को निशाना किये गये कई हमलो में मरने वालों की संख्या बढ़कर 57 हो गई है. यह दूसरा दिन है जब इस समुदाय को निशाना बनाया गया है. पिछले दो दिनो में बम विस्फोट और गोलीबारी में 100 से अधिक लोग मारे गये हैं और 280 लोग घायल […]
बगदाद : इराक में शियाओं के बाजार को निशाना किये गये कई हमलो में मरने वालों की संख्या बढ़कर 57 हो गई है. यह दूसरा दिन है जब इस समुदाय को निशाना बनाया गया है.
पिछले दो दिनो में बम विस्फोट और गोलीबारी में 100 से अधिक लोग मारे गये हैं और 280 लोग घायल हो गये हैं. इस ताजा हिंसा से पूर्ण सांप्रदायिक युद्ध की आशंका बढ़ गई है. विश्लेषकों का मानना है कि कम से कम अगले साल होने वाले आम चुनाव तक इस गतिरोध का शायद ही समाधान हो पाये. इस रक्तपात की तत्काल किसी भी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन अलकायदा से जुडे सुन्नी उग्रवादी अक्सर शियाओं को निशाना बनाते रहते हैं.
कल हुई भीषण हिंसा में बगदाद को निशाना बनाया गया और कम से कम छह बम रखी कारों ने शिया इलाकों में बाजार और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया. इन हमलों में 42 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग घायल हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










