अध्यापक ने छात्रा के मुंह टेप से चिपकाया

Updated at :16 Jul 2013 1:55 PM
विज्ञापन
अध्यापक ने छात्रा के मुंह टेप से चिपकाया

जापान में एक अध्यापक ने सात वर्षीय एक छात्रा के मुंह पर इसलिए टेप चिपका दी ताकि उसके मुंह के जरिए अन्य छात्रों तक कीटाणु न फैलें. जापान के दैनिक समाचार पत्र सांकेई शिम्बुन के अनुसार तोक्यो के उत्तर में तोचिगि में एक छात्रा मुंह ढंकने वाला अपना मास्क लाना भूल गई थी इसलिए जब […]

विज्ञापन

जापान में एक अध्यापक ने सात वर्षीय एक छात्रा के मुंह पर इसलिए टेप चिपका दी ताकि उसके मुंह के जरिए अन्य छात्रों तक कीटाणु न फैलें.

जापान के दैनिक समाचार पत्र सांकेई शिम्बुन के अनुसार तोक्यो के उत्तर में तोचिगि में एक छात्रा मुंह ढंकने वाला अपना मास्क लाना भूल गई थी इसलिए जब वह अपने सहपाठियों को दोपहर का भोजन परोसने लगी तो अध्यापक ने उसके मुंह पर टेप चिपका दी.

गौरतलब है कि जापान के स्कूलों में छात्रा अपनी कक्षाओं में ही दोपहर का भोजन परोसते और खाते हैं. भोजन परोसते समय अधिकतर स्कूलों में मुंह और नाक को ढंकना जरुरी है. समाचार पत्र ने बताया कि अध्यापक ने बाद में लड़की और उसके माता पिता से क्षमा मांग ली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola