लीबिया में बंदूकधारियों ने किया गृह मंत्रालय पर हमला

Updated at :16 Jul 2013 1:55 PM
विज्ञापन
लीबिया में बंदूकधारियों ने किया गृह मंत्रालय पर हमला

त्रिपोली : लीबिया की राजधानी त्रिपोली में बंदूकधारियों ने गृह मंत्रालय की इमारत पर हमला कर दिया जिसकी वजह से इमारत को बंद करना पड़ा. एक अन्य घटना में पूर्वी बेनगाजी शहर में कल रात हुए एक विस्फोट में विशेष बल के दो सदस्य घायल हो गए. कल रात भारतीय समयानुसार लगभग डेढ़ बजे इमारत […]

विज्ञापन

त्रिपोली : लीबिया की राजधानी त्रिपोली में बंदूकधारियों ने गृह मंत्रालय की इमारत पर हमला कर दिया जिसकी वजह से इमारत को बंद करना पड़ा.

एक अन्य घटना में पूर्वी बेनगाजी शहर में कल रात हुए एक विस्फोट में विशेष बल के दो सदस्य घायल हो गए. कल रात भारतीय समयानुसार लगभग डेढ़ बजे इमारत के आसपास गोलीबारी की आवाजें सुनी गई लेकिन यह स्पष्ट नहीं हुआ कि गोलियां हमलावरों द्वारा चलाई गई कि सुरक्षा गाडरें ने चेतावनी के लिए चलाईं.

सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि शाम को क्षेत्र छोड़ने से पहले इमारत की घेराबंदी किये सशस्त्र बलों ने उसका प्रवेशद्वार बालू से बंद कर दिया.अधिकारी ने इस हमले के लिए पश्चिमी जिंतान शहर के उग्रवादियों को जिम्मेदार ठहराया.पिछले बुधवार को जिंतान के बंदूकधारियों ने पांच कामरेडों को छुड़ाने की कोशिश की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola