आठ वर्षीया बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म

।।रिश्तेदारों ने ही बनाया शिकार।। बेतियाः नगर के दरगाह मोहल्ले में सोमवार की रात एक आठ वर्षीया बच्ची के साथ उसके ही दो रिश्तेदारों ने दुष्कर्म किया है. हालांकि, इस संबंध में परिजन कुछ भी नहीं बता रहे हैं. इस घटना की जानकारी समाचार प्रेषण तक पुलिस को दी जा चुकी थी. मिली जानकारी के […]
।।रिश्तेदारों ने ही बनाया शिकार।।
बेतियाः नगर के दरगाह मोहल्ले में सोमवार की रात एक आठ वर्षीया बच्ची के साथ उसके ही दो रिश्तेदारों ने दुष्कर्म किया है. हालांकि, इस संबंध में परिजन कुछ भी नहीं बता रहे हैं. इस घटना की जानकारी समाचार प्रेषण तक पुलिस को दी जा चुकी थी.
मिली जानकारी के अनुसार, दरगाह मुहल्ले में ब्राइट पब्लिक स्कूल के समीप बच्ची के घर सोमवार की रात सागर पोखरा निवासी उसके दो रिश्तेदार पहुंचे. परिजन छत पर सोये थे. यह देख कर दोनों रिश्तेदारों ने एक कमरे में सो रही बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. बच्ची के रोने-चिल्लाने के बाद परिजन छत से उतरे.
जख्मी बच्ची को इलाज के लिये एक निजी अस्पताल में भरती कराया गया. स्थानीय लोगों के मुताबिक मामले को रफा-दफा करने में परिजन व रिश्तेदार दोनों लगे हैं. इस संबंध में सदर एसडीपीओ रामानंद कुमार कौशल ने बताया कि इस घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गयी है. सूचना मिलने पर मामले की जांच की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










