इराक में संघर्ष कम से कम 54 लोगों की मौत

बगदाद: इराक में मंगलवार को उग्रवादियों ने कई हमले किये जिसमें कम से कम 47 लोगों की मौत हो गई. इस दौरान सात उग्रवादी भी मारे गये. इराक में हिंसा का ताजा दौर शुरु हो गया है जिससे अलगावादी हिंसा के वापसी का खतरा उत्पन्न हो गया है. इन हमलों के लिये अभी तक किसी […]
बगदाद: इराक में मंगलवार को उग्रवादियों ने कई हमले किये जिसमें कम से कम 47 लोगों की मौत हो गई. इस दौरान सात उग्रवादी भी मारे गये.
इराक में हिंसा का ताजा दौर शुरु हो गया है जिससे अलगावादी हिंसा के वापसी का खतरा उत्पन्न हो गया है. इन हमलों के लिये अभी तक किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है और ज्यादातर कार बम विस्फोट शियाओं के इलाके में हुये.
हाल के दिनों में मजबूत होती जा रही अलकायदा की इराक शाखा अक्सर शियाओं, सुरक्षा बलों और लोकसेवकों को निशाना बनाती रहती है ताकि देश में शियाओं के नेतृत्व वाली सरकार को कमजोर किया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










