दक्षिण अफ्रीका में हुआ था महात्मा का सत्याग्रह

Updated at :16 Jul 2013 1:54 PM
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका में हुआ था महात्मा का सत्याग्रह

जोहानिसबर्ग: महात्मा गांधी के ‘सत्याग्रह’ द्वारा मार्टिन लूथर किंग को अन्याय के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा कैसे मिली इस बारे में अपनी दोनों किशोर बेटियों को समझाने और उनकी कहानी बताने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा शिक्षक के चोले में नजर आए. नेल्सन मंडेला ने अपने 27 वर्ष के कारावास का दो तिहाई हिस्सा […]

विज्ञापन

जोहानिसबर्ग: महात्मा गांधी के ‘सत्याग्रह’ द्वारा मार्टिन लूथर किंग को अन्याय के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा कैसे मिली इस बारे में अपनी दोनों किशोर बेटियों को समझाने और उनकी कहानी बताने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा शिक्षक के चोले में नजर आए.

नेल्सन मंडेला ने अपने 27 वर्ष के कारावास का दो तिहाई हिस्सा जिस द्वीप पर गुजारा था उसी रोबेन द्वीप की यात्र के दौरान ओबामा ने साशा और मालिया को बताया कि कैसे महात्मा गांधी ने अहिंसा के अपने राजनीतिक आंदोलन की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका से की.

व्हाइट हाउस के बयान के मुताबिक ओबामा, ‘‘एक बात शायद आप लोगों को ना पता हो कि राजनीतिक अहिंसा का विचार सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में ही पनपा था क्योंकि महात्मा गांधी यहीं पर वकील थे.’’ अमेरिका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘यहीं पर उन्होंने अपना पहला राजनीतिक आंदोलन चलाया. जब वह वापस गए तो उनके विचार अंतत: भारत की स्वतंत्रता का कारण बने और महात्मा गांधी ने जो किया मार्टिन लूथर किंग उसी से प्रेरित हुए.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola