ePaper

नेपाल : भीषण बस दुर्घटना में एक भारतीय सहित 14 लोगों की मौत

Updated at : 23 Nov 2014 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
नेपाल : भीषण बस दुर्घटना में एक भारतीय सहित 14 लोगों की मौत

काठमांडो : नेपाल में पिछले हफ्ते हुई एक भीषण बस दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढकर 14 हो गई है जिनमें एक भारतीय भी शामिल है. हालांकि, राहत कार्य अब भी जारी है. यह बस 50 से अधिक यात्रियों को लेकर जा रही थी. बृहस्पतिवार को पश्चिमी नेपाल में जाजरकोट जिले के पर्वतीय क्षेत्र में […]

विज्ञापन
काठमांडो : नेपाल में पिछले हफ्ते हुई एक भीषण बस दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढकर 14 हो गई है जिनमें एक भारतीय भी शामिल है. हालांकि, राहत कार्य अब भी जारी है. यह बस 50 से अधिक यात्रियों को लेकर जा रही थी. बृहस्पतिवार को पश्चिमी नेपाल में जाजरकोट जिले के पर्वतीय क्षेत्र में यह एक संकरी सडक से फिसलकर भेरी नदी में गिर गई. दुर्घटना के पहले दिन अधिकारियों ने पांच लोगों के मारे जाने और करीब 45 अन्य के लापता होने की पुष्टि की थी.
सडक से करीब 80 मीटर नीचे गिरी बस पानी में पूरी तरह से डूब गई थी. हिमालयन टाइम्स की खबर के मुताबिक मृतकों में शामिल भारतीय बिहार के रक्सौल जिले का निवासी है. उसकी पहचान शकील मियां :29: के रुप में की गई है. जाजरकोट जिला पुलिस कार्यालय के मुताबिक 36 से अधिक यात्रियों के लापता होने का अनुमान है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola