चीन में 6.3 तीव्रता का भूकंप, एक महिला की मौत
Updated at : 22 Nov 2014 6:59 PM (IST)
विज्ञापन

बीजिंग : चीन के दक्षिण-पश्चिमी शिचुआन प्रांत में आज 6.3 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसमें कम से कम एक महिला की मौत हो गयी. एक स्थानीय अस्पताल में डाक्टर चेन युनबिंग ने कहा कि सिर पर कुछ सामान गिर जाने के कारण करीब 70 साल की एक महिला की मौत हो […]
विज्ञापन
बीजिंग : चीन के दक्षिण-पश्चिमी शिचुआन प्रांत में आज 6.3 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसमें कम से कम एक महिला की मौत हो गयी. एक स्थानीय अस्पताल में डाक्टर चेन युनबिंग ने कहा कि सिर पर कुछ सामान गिर जाने के कारण करीब 70 साल की एक महिला की मौत हो गयी.
सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ के मुताबिक, ‘चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क्स सेन्टर’ ने कहा कि गांजी तिब्बतन ऑटोनोमस प्रिफेक्चर की कांगडिंग काउंटी में यह भूकंप 18 किलोमीटर की गहराई में आया. हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि हवाई अड्डे की कुछ इमारतों में मामूली दरारें आ गयी लेकिन उडानों का परिचालन प्रभावित नहीं हुआ. बिजली एवं दूरसंचार सेवाओं पर कोई प्रभाव नहीं पडा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




