मोदी ने दी एबट को जादू की हिन्दुस्तानी झप्पी

ब्रिस्बेन: ऑस्ट्रेलिया में हो रहे जी-20 की शिखर बैठक में आज जब इस शिखर बैठक में भाग लेने के लिए विश्व भर के तमाम बड़े नेता वार्ता परिसर में एक-एक करके आ रहे थे, उस समय भारत के प्रधानमंत्री ने अपने आगमन के समय मेजबान देश ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री टोनी एबट से गर्मजोशी से हाथ […]
गौरतलब है कि इसके पहले मोदी जब अगस्त में जापान गए थे तो वहां जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने उन्हें अप्रत्याशित रुप गले से लगा कर सबको चौंका दिया था. जापान में आम तौर पर गले लगाकर स्वागत करने का रिवाज नहीं है. जापानी प्रधानमंत्री ने बीती रात मोदी के सम्मान में यहां भोज का आयोजन किया था जो दोनों नेताओं के रिश्तों में बढ़ती गरमाहट और अपनत्व का परिचायक है.
कन्वेंशन सेंटर के भीतर जाने से पहले जी20 नेताओं का औपचारिक और पारंपरिक तरीके से संगीत-नृत्य के साथ स्वागत किया गया. ट्रेडिशनल ऑनर्स कहे जाने वाले ऑस्ट्रेलिया के मूल जातीय लोगों ने यह कार्यक्रम प्रस्तुत किये. आस्ट्रेलियायी आदिवासियों और टोरेस स्ट्रेट आइलैंड के निवासियों ने धरती पर किसी भी अन्य मानव सभ्यता के मुकाबले सर्वाधिक लंबे समय से लोगों से संपर्क, अपनी संस्कृति और परंपरा को बनाए रखा है.
इन आदिवासी लोगों के समूह की हजारों सालों से परंपरा चली आ रही है कि अपने क्षेत्र से गुजरने वाले आगंतुकों का वे पारंपरिक तरीके से स्वागत करते हैं.
ब्रिस्बेन में जी 20 नेताओं का अपनी ओर से स्वागत करने के साथ ही ट्रेडिशनल ऑनर्स समूह ने उनका आस्ट्रेलिया की ओर से भी औपचारिक स्वागत किया.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




