भारत के मंगलयान के जवाब में चीन ने अपना मंगल रोवर किया सार्वजनिक

Updated at : 10 Nov 2014 8:24 PM (IST)
विज्ञापन
भारत के मंगलयान के जवाब में चीन ने अपना मंगल रोवर किया सार्वजनिक

बीजिंग: भारत के मंगलयान मिशन की बराबरी करने के लिए चीन ने अपने मंगल रोवर का प्रतिरुप सार्वजनिक किया है जो इस लाल ग्रह की सतह पर पानी और जीवन की खोज करेगा. तिब्बत में इसके परीक्षण की योजना है. चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार चीन अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी निगम (सीएएससी) […]

विज्ञापन
बीजिंग: भारत के मंगलयान मिशन की बराबरी करने के लिए चीन ने अपने मंगल रोवर का प्रतिरुप सार्वजनिक किया है जो इस लाल ग्रह की सतह पर पानी और जीवन की खोज करेगा. तिब्बत में इसके परीक्षण की योजना है.
चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार चीन अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी निगम (सीएएससी) ने एक एयर शो में इस रोवर को तैयार करने वाली मशीन तथा तकनीकी हार्डवेयर दिखाए.
रोवर की प्रतिकृति की तस्वीरें चीन में होने वाले एक वार्षिक एयर शो में प्रदर्शित की जाएंगी. इसमें भारत सहित कई देशों के रक्षा प्रतिनिधि भी शामिल होंगे.
चीन के वैज्ञानिकों ने इस तरह से तैयार किया है, जिससे वह मंगल ग्रह पर अलग तरह के पर्यावरण के मुताबिक खुद को ढाल सकेगा. लंबी दूरी से संचार को पुख्ता रखने के मकसद से इस रोवर के पीछे की तरफ डिश एंटिना लगाया गया है जो काफी छोटे आकार का है.
भारत के मंगलयान की सफलता से चीन को खासी हैरानी हुई है क्योंकि यह मिशन 10 करोड़ डॉलर से कम के बजट में सफलतापूर्वक पूरा हो गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola