कादरी ने पाकिस्तान छोडा, सरकार के साथ सौदेबाजी की अटकलें

लाहौर: पाकिस्तान की राजधानी में अपने दो महीने लंबे सरकार विरोधी प्रदर्शन को अचानक खत्म करने के बाद धर्मगुरु ताहिर उल कादरी ने देश छोड दिया है, जिससे ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के साथ कोई सौदेबाजी हुई है. अपनी विदेश यात्रा से पहले पाकिस्तान अवामी तहरीक (पीएटी) प्रमुख ने […]
लाहौर: पाकिस्तान की राजधानी में अपने दो महीने लंबे सरकार विरोधी प्रदर्शन को अचानक खत्म करने के बाद धर्मगुरु ताहिर उल कादरी ने देश छोड दिया है, जिससे ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के साथ कोई सौदेबाजी हुई है. अपनी विदेश यात्रा से पहले पाकिस्तान अवामी तहरीक (पीएटी) प्रमुख ने कहा कि उनकी यात्रा का उद्देश्य अपनी पार्टी को संगठित करना और उसके लिए कोष जुटाना है. जियो न्यूज की खबर के मुताबिक कनाडा अधारित धर्मगुरु ने कहा कि पीएटी के धरना ने कामगारों और आम आदमी में राजनीतिक जागरुकता पैदा की है तथा उनकी यात्रा के बाद राष्ट्रीय राजनीति में बदलाव आएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




