उत्तरी यूनान में 5.2 तीव्रता का भूकंप

एथेंस : उत्तरी यूनान में आज 5.2 तीव्रता का भूकंप आया लेकिन इसमें किसी के हताहत होने या किसी बडे नुकसान की कोई खबर नहीं है. यूनान की भूकंप वेधशाला के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय समयानुसार रात 12 बजकर 16 मिनट पर आए इस भूकंप का केंद्र उत्तरी शहर अर्ता से लगभग 20 किलोमीटर और राजधानी एथेंस […]
एथेंस : उत्तरी यूनान में आज 5.2 तीव्रता का भूकंप आया लेकिन इसमें किसी के हताहत होने या किसी बडे नुकसान की कोई खबर नहीं है.
यूनान की भूकंप वेधशाला के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय समयानुसार रात 12 बजकर 16 मिनट पर आए इस भूकंप का केंद्र उत्तरी शहर अर्ता से लगभग 20 किलोमीटर और राजधानी एथेंस से 249 किलोमीटर पूर्वोत्तर में था.
यूनान में भूकंप अक्सर आते हैं. 24 मई को लेम्नोस द्वीप के पास आए भूकंप के चलते पडोसी देश तुर्की में कुछ लोग घायल हुए थे जबकि जनवरी में देश के पश्चिम में स्थित सेफैलोनिया के एकमात्र द्वीप में आए भूकंप की वजह से हजारों लोग बेघर हो गए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




