ePaper

गनी ने जीता अफगान राष्ट्रपति चुनाव,प्रतिद्वंद्वी के साथ समझौते पर दस्तखत

Updated at : 22 Sep 2014 8:20 AM (IST)
विज्ञापन
गनी ने जीता अफगान राष्ट्रपति चुनाव,प्रतिद्वंद्वी के साथ समझौते पर दस्तखत

काबुल:अफगानिस्तान के पूर्व वित्त मंत्री अशरफ गनी को रविवार को देश का नया राष्ट्रपति घोषित किया गया. यह घोषणा सत्ता साझा करने के मुद्दे पर प्रतिद्वंद्वी अब्दुल्ला-अब्दुल्ला के साथ समझौते पर हस्ताक्षर के बाद की गयी. इसके साथ ही चुनाव के विवादित परिणामों पर लंबे समय से चला आ रहा गतिरोध खत्म हो गया. 14 […]

विज्ञापन

काबुल:अफगानिस्तान के पूर्व वित्त मंत्री अशरफ गनी को रविवार को देश का नया राष्ट्रपति घोषित किया गया. यह घोषणा सत्ता साझा करने के मुद्दे पर प्रतिद्वंद्वी अब्दुल्ला-अब्दुल्ला के साथ समझौते पर हस्ताक्षर के बाद की गयी. इसके साथ ही चुनाव के विवादित परिणामों पर लंबे समय से चला आ रहा गतिरोध खत्म हो गया.

14 जून के चुनाव में भारी फर्जीवाड़े के आरोपों के चलते अफगानिस्तान में राजनीतिक संकट पैदा हो गया था, क्योंकि दोनों उम्मीदवारों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया था. इससे अफगानिस्तान में ऐसे समय विकट स्थिति पैदा हो गयी थी, जब अमेरिकी नेतृत्ववाले बल तालिबान के खिलाफ 13 साल से चले आ रहे अपने युद्ध को खत्म कर रहे हैं.

बहु प्रतीक्षित ‘एकता सरकार’ समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद राष्ट्रपति भवन में 10 मिनट से भी कम चले सादे समारोह में गनी ने अब्दुल्ला को गले से लगा लिया.अब्दुल्ला अब ‘मुख्य कार्यकारी अधिकारी’ (सीइओ) के नये पद के लिए अपनी पसंद का व्यक्ति चुनेंगे. यह पद प्रधानमंत्री के बराबर है. इससे सत्ता संतुलन स्थापित होने के साथ अफगानिस्तान एक नये युग में प्रवेश करेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola