संयुक्त राष्ट्र करेगी इबोला पर बैठक

Published at :16 Sep 2014 12:06 PM (IST)
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र करेगी इबोला पर बैठक

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की इस सप्ताह में इबोला पर बैठक करने की योजना है. इबोला से पश्चिमी अफ्रीका बुरी तरह प्रभावित है. इससे यहां लगभग 2200 लोगों की मौत हो चुकी है. यह बात पंद्रह सदस्यीय परिषद के अध्यक्ष ने कही. इबोला ने गुएना, लाइबेरिया, नाईजीरिया और सिएरा लिओन को प्रभावित किया […]

विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की इस सप्ताह में इबोला पर बैठक करने की योजना है. इबोला से पश्चिमी अफ्रीका बुरी तरह प्रभावित है. इससे यहां लगभग 2200 लोगों की मौत हो चुकी है.

यह बात पंद्रह सदस्यीय परिषद के अध्यक्ष ने कही. इबोला ने गुएना, लाइबेरिया, नाईजीरिया और सिएरा लिओन को प्रभावित किया हुआ है. इससे क्षेत्र में 4000 से भी ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और लगभग 2200 लोगों की मौत हो चुकी है.
इससे पश्चिमी अफ्रीका में कमजोर स्वास्थ्य प्रणाली को भी बडा झटका लगा है. सितंबर माह के लिए परिषद की अध्यक्षता संभाल रहीं अमेरिका की राजदूत समांथा पावर ने यहां संवाददाताओं से कहा कि यह संकट गंभीर है और बिना त्वरित अंतरराष्ट्रीय सहायता के हमें एक बडे जन स्वास्थ्य संकट से जूझना पड रहा है जिससे अनुमान से भी ज्यादा बडे स्तर पर जानें जा सकती हैं और पश्चिमी अफ्रीकी देश एक पीढी पीछे चले जाएंगे.
इस बैठक के लिए अमेरिका ने अपील की थी ताकि मौजूदा स्थिति का विश्लेषण किया जा सके विशेष रुप से लाइबेरिया, सिएरा, लिओन और गुएना में. उम्मीद की जा रही है कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून भी इस बैठक में हिस्सा लेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola