ePaper

शी चिनपिंग की यात्रा के दौरान सीमा मुद्दे पर होगी चर्चा : भारत

Updated at : 15 Sep 2014 9:23 PM (IST)
विज्ञापन
शी चिनपिंग की यात्रा के दौरान सीमा मुद्दे पर होगी चर्चा : भारत

नयी दिल्ली : चीनी राष्ट्रपति शी चिनपिंग के स्वागत की तैयारी के बीच भारत ने आज उम्मीद जतायी कि इस यात्रा में दोनों देशों के हितों और चिंताओं पर ध्यान दिया जाएगा और संबंधों पर असर डालने वाले सभी मूलभूत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी जिसमें सीमा मुद्दा शामिल है. भारत की यह टिप्पणी ऐसे […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : चीनी राष्ट्रपति शी चिनपिंग के स्वागत की तैयारी के बीच भारत ने आज उम्मीद जतायी कि इस यात्रा में दोनों देशों के हितों और चिंताओं पर ध्यान दिया जाएगा और संबंधों पर असर डालने वाले सभी मूलभूत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी जिसमें सीमा मुद्दा शामिल है. भारत की यह टिप्पणी ऐसे समय में आयी है जब लेह में स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि चीन के नागरिक सरकारी वाहनों में लद्दाख के डेमचोक में भारतीय क्षेत्र में घुस आये और स्थानीय लोगों को वहां एक सिंचाई परियोजना पर काम करने से रोक रहे हैं.

हालांकि इन घुसपैठों के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरद्दीन ने सीधा जवाब देने से बचते हुए केवल इतना कहा कि भारत की मजबूत सुरक्षा किसी भी हालात से निपटने में सक्षम है. उन्होंने कहा, ‘निश्चित रुप से सीमा के सवाल समेत अनसुलझे मुद्दे हैं. हां, इन पर चर्चा की जाएगी.’ शी की उच्चस्तरीय यात्रा से अपेक्षाओं के सवाल पर प्रवक्ता ने कहा, ‘प्रमुख अपेक्षा यह है कि हम एक दूसरे के हितों और चिंताओं के मुद्दों पर ध्यान दें. समाधान का रास्ता इन मुद्दों पर ध्यान देना शुरु करने पर आधारित है.’

मोदी और शी की मुलाकात के एजेंडे के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘भारत और चीन के हित के सभी मूलभूत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.’ क्या कश्मीर, तिब्बत और स्टेपल किये हुए वीजा के विषय भी बातचीत में आएंगे, इस पर प्रवक्ता ने कहा कि दोनों देश एक दूसरे की संवेदनशीलताओं को जानते हैं और दोनों देशों का इरादा उसके अनुसार मुद्दों पर प्रयास करने और काम करने का है. चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश के लोगों को स्टेपल किया हुआ वीजा जारी करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत का रुख है कि देश के किसी भी भाग के लोगों के साथ अलग तरह का व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola