आईएस ने करीब 250 सीरियाई सैनिकों को मौत के घाट उतारा,वीडियो जारी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बेरुत: इस्लामिक स्टेट (आईएस) के लडाकों ने सीरिया के उत्तर में स्थित ताबका सैन्य हवाई अड्डे से भाग रहे कई सीरियाई सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि करीब 250 सैनिकों की हत्या की गयी है. इस खौफनाक मंजर का वीडियो को यू-ट्यूब में डाला गया है. […]
विज्ञापन
बेरुत: इस्लामिक स्टेट (आईएस) के लडाकों ने सीरिया के उत्तर में स्थित ताबका सैन्य हवाई अड्डे से भाग रहे कई सीरियाई सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि करीब 250 सैनिकों की हत्या की गयी है.
इस खौफनाक मंजर का वीडियो को यू-ट्यूब में डाला गया है. जिसे अब तक बहुत सारे लोगों ने देखा है. वीडियों में आईएस के आतंकी सैनिकों को कतार में लेटाकर मार रहे हैं. वीडियों में सैनिकों के कपड़े हटा हुए दिख रहे हैं. हालांकि इस वीडियो की अभी तक प्रमाणिक नहीं की गयी है.
सीरियन आब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के प्रमुख रमी अब्दुल रहमान ने कहा, पकडे गए सैनिक भाग रहे थे और उस दौरान जेहादियों ने उन्हें मार डाला. कई हफ्तों के भीषण संघर्ष के बाद आईएस ने बीते रविवार को हवाई अड्डे पर कब्जा कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










