पाकिस्‍तानी मानते हैं भारत को सबसे बड़ा खतरा:सर्वे

Published at :28 Aug 2014 8:55 AM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्‍तानी मानते हैं भारत को सबसे बड़ा खतरा:सर्वे

वाशिंगटन: अमेरिका के एक सर्वेक्षण के अनुसार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान से ज्यादा लोकप्रिय हैं. सर्वे के अनुसार पाकिस्‍तान के लोग भारत को सबसे खतरनाक देश मानते हैं. सर्वे में जब पाकिस्तानियों से यह पूछा गया कि उनके देश को सबसे बड़ा खतरा किससे है तो ज्यादातर ने […]

विज्ञापन

वाशिंगटन: अमेरिका के एक सर्वेक्षण के अनुसार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान से ज्यादा लोकप्रिय हैं. सर्वे के अनुसार पाकिस्‍तान के लोग भारत को सबसे खतरनाक देश मानते हैं. सर्वे में जब पाकिस्तानियों से यह पूछा गया कि उनके देश को सबसे बड़ा खतरा किससे है तो ज्यादातर ने भारत का नाम लिया.

प्यू रिसर्च ने कहा कि 64 प्रतिशत पाकिस्तानी शरीफ के पक्ष में मत प्रकट करते हैं. पिछले साल उनकी चुनावी जीत से पहले कराए गए सर्वेक्षण में 66 प्रतिशत पाकिस्तानियों ने उनके पक्ष में मत प्रकट किया था. तब से लेकर अब तक शरीफ की लोकप्रियता पर कोई ज्यादा असर नहीं पडा है. इसके अनुसार करीब एक तिहाई (32 प्रतिशत) लोगों ने उनके पक्ष में मत प्रकट नहीं किया.

खान के पक्ष में भी 24 प्रतिशत नकारात्मक के मुकाबले 53 प्रतिशत लोगों ने सकारात्मक राय प्रकट की. पिछले दो सालों में उनकी लोकप्रियता में 17 प्रतिशत की कमी आई है. प्यू ने अपने नवीनतम सर्वेक्षण में कहा कि महीनों से जारी अफरातफरी की वजह से सेना की लोकप्रियता का आंकड़ा भी बढ़ा है.
पाकिस्तान की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली सेना के पक्ष में लोगों ने सकारात्मक राय प्रकट की है. देश के 87 प्रतिशत लोगों का कहना है कि देश पर सेना का अच्छा प्रभाव है. 2013 में इस तरह की राय प्रकट करने वालों की संख्या 79 प्रतिशत थी.
पाकिस्तानियों से जब यह पूछा गया कि उनके देश के लिए सबसे बड़ा खतरा किससे है, तालिबान से, अलकायदा से या भारत से, तो 51 प्रतिशत पाकिस्तानियों ने कहा कि उनके देश के लिए भारत सबसे बड़ा खतरा है. वर्ष 2013 में भारत को सबसे बड़ा खतरा बताने वालों की संख्या 38 प्रतिशत थी. सर्वेक्षण में कहा गया कि 10 में से सात पाकिस्तानी (71 प्रतिशत) भारत के प्रति सकारात्मक रुख प्रकट नहीं करते, जबकि 13 प्रतिशत लोग सकारात्मक रुख प्रकट करते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola