इस्राइल को रक्षा प्रणाली मजबूत करने के लिए अमेरिका ने दी 22.5 करोड़ की मदद

Published at :05 Aug 2014 1:52 PM (IST)
विज्ञापन
इस्राइल को रक्षा प्रणाली मजबूत करने के लिए अमेरिका ने दी 22.5 करोड़ की मदद

वाशिंगटन: इस्राइल को अमेरिका मिसाइल विफल करने की प्रणाली विकसित करने के लिए 22.5 करोड़ डॉलर की सहायता देने के विधेक पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने आज हस्ताक्षर कर दिया. व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जॉश अर्नेस्ट ने ओबामा के विधेयक पर हस्ताक्षर करने के बाद कहा, ‘‘यह धनराशि यह सुनिश्चित करेगी कि इस्राइल […]

विज्ञापन

वाशिंगटन: इस्राइल को अमेरिका मिसाइल विफल करने की प्रणाली विकसित करने के लिए 22.5 करोड़ डॉलर की सहायता देने के विधेक पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने आज हस्ताक्षर कर दिया.

व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जॉश अर्नेस्ट ने ओबामा के विधेयक पर हस्ताक्षर करने के बाद कहा, ‘‘यह धनराशि यह सुनिश्चित करेगी कि इस्राइल इरोन डोम के पुजरें का निर्माण जारी रख सकेगा और इरोन डोम इन्टर्सेप्टर का पर्याप्त भंडार और उपकरणों को बरकरार रख पाएगा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ अमेरिका को गर्व है कि इरोन डोम प्रणाली का विकास इस्राइल के समन्वय से हो रहा है और अमेरिका इसे वित्त पोषित कर रहा है.

इससे अनगिनत इस्राइलियों के जीवन की रक्षा सुनिश्चित हो सकेगी. इरोन डोम की वित्त पोषण देने के लिए द्विदलीय समर्थन जारी रहना यह सुनिश्चित करता है कि इस्राइल रॉकेट और तोपों के हमले के खतरे के मद्देनजर महत्वपूर्ण रक्षा प्रणाली बरकरार रख सकेगा.’’ अर्नेस्ट ने कहा कि गाजा पट्टी में चल रहे संघर्ष के शुरु से ही अमेरिका स्पष्ट रहा है कि कोई भी देश अपने नागरिकों के विरुद्ध रॉकेट हमले सहन नहीं कर सकता.

उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका ऐसे हमलों के विरुद्ध इस्राइल के स्वयं का बचाव करने के अधिकार का समर्थन करता है. हम लगातार इस्राइली अधिकारियों से आह्वान कर रहे हैं कि हमले के प्रभाव से फलस्तीनी लोगों को बचाने और गाजा में नागरिकों को हताहत होने से रोकने के लिए हर संभव सावधानियों पर अमल करें और संघर्ष में शामिल सभी पक्षों से कह रहे हैं कि वे अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानूनों का पालन करें.’ अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों, प्रतिनिधि सभा और सीनेट ने यह विधेयक पिछले हफ्ते पारित किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola