गाजा के हिस्सों पर सात घंटों के लिए गोलीबारी रोकेगा इस्राइल

गाजा: गाजा पट्टी स्थित संयुक्त राष्ट्र संचालित विद्यालयों पर विश्व भर में नाराजगी के बीच तीसरे घातक हमले को लेकर इस्राइल ने आज गाजा के हिस्सों में गोलाबारी रोकने की घोषणा की लेकिन ये हमले उन हिस्सों में नहीं रुकेंगे जहां उसके सैनिक अभी भी कार्रवाई कर रहे हैं. संघर्षविराम आज अंतरराष्ट्रीय समयानुसार सुबह सात […]
गाजा: गाजा पट्टी स्थित संयुक्त राष्ट्र संचालित विद्यालयों पर विश्व भर में नाराजगी के बीच तीसरे घातक हमले को लेकर इस्राइल ने आज गाजा के हिस्सों में गोलाबारी रोकने की घोषणा की लेकिन ये हमले उन हिस्सों में नहीं रुकेंगे जहां उसके सैनिक अभी भी कार्रवाई कर रहे हैं.
संघर्षविराम आज अंतरराष्ट्रीय समयानुसार सुबह सात बजे से भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजे से अपराह्न साढे बारह बजे तक रहेगा और यह गाजा पट्टी के केवल उस इलाके पर लागू होगा जहां वर्तमान में कोई सैन्य गतिविधि नहीं है.
एकतरफा सीमित संघर्षविराम तब घोषित किया गया है जब इस्राइल ने कल संयुक्त राष्ट्र संचालित एक विद्यालय पर हमला कर दिया जिसमें तीन हजार विस्थापित फलस्तीनियों ने शरण ले रखी थी. इस हमले में 10 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए.
इस्राइल की ओर से हमला संयुक्त राष्ट्र संचालित विद्यालय में शरण लिये फलस्तीनियों पर किया गया यह तीसरा घातक हमला था. यह संघर्ष गत आठ जुलाई को शुरु हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










