9-11 हमले के बाद संदिग्ध बंदियों के साथ हुआ था गलत:ओबामा

Published at :02 Aug 2014 1:18 PM (IST)
विज्ञापन
9-11 हमले के बाद संदिग्ध बंदियों के साथ हुआ था गलत:ओबामा

वॉशिंगटन:अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने माना है कि 11 सितंबर के हमले के बाद उन्होंने कुछ ऐसी चीजें कीं जो गलत थीं और उनके मूल्यों के विपरीत थीं. ओबामा को मालूम था कि 11 सितंबर के हमले के बाद सीआईए ने संदिग्ध बंदियों को प्रताडित किया है. समझा जाता है कि अमेरिकी प्रशासन जल्द ही […]

विज्ञापन

वॉशिंगटन:अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने माना है कि 11 सितंबर के हमले के बाद उन्होंने कुछ ऐसी चीजें कीं जो गलत थीं और उनके मूल्यों के विपरीत थीं. ओबामा को मालूम था कि 11 सितंबर के हमले के बाद सीआईए ने संदिग्ध बंदियों को प्रताडित किया है.

समझा जाता है कि अमेरिकी प्रशासन जल्द ही सीनेट की एक रिपोर्ट जारी करेगा जिसमें 11 सितंबर के हमले के बाद संदिग्ध उग्रवादियों को सीआईए के एजेंटों द्वारा दी गई प्रताडना की तकनीक का ब्यौरा होगा.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा 11 सितंबर के हमले के बाद हमने कुछ ऐसी चीजें कीं जो गलत थीं. हमने बहुत सारा काम ऐसा किया जो सही था लेकिन हमने कुछ लोगों को प्रताडित किया. हमने कुछ ऐसी चीजें कीं जो हमारे मूल्यों के विपरीत थीं.

ओबामा ने कहा कि वह समझते हैं कि ऐसा क्यों हुआ. उन्होंने कहा कि यह याद करना महत्वपूर्ण है कि ट्विन टॉवर गिराए जाने और पेंटागन पर हमले तथा पेन्सिलवानिया में विमान गिराए जाने के बाद लोग कितने डर गए थे.

और लोग यह नहीं जानते थे कि क्या और हमले होंगे. हमारी कानून प्रवर्तन एजेंसियों और हमारे राष्ट्रीय सुरक्षा दलों पर इससे निपटने के लिए गहरा दबाव था. राष्ट्रपति ने कहा लेकिन हमने कुछ ऐसी चीजें कीं जो गलत थीं. रिपोर्ट यही बताती है.

इसीलिए, राष्ट्रपति बनने के बाद मैंने सबसे पहले पूछताछ के कुछ खास तरीकों पर रोक लगाई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola