संघर्षविराम के लिए राजी नही इस्राइल, सुरंगें नष्ट करने का संकल्प दोहराया

Published at :01 Aug 2014 9:23 AM (IST)
विज्ञापन
संघर्षविराम के लिए राजी नही इस्राइल, सुरंगें नष्ट करने का संकल्प दोहराया

गाजा..यरुशलम: गाजा में इस्राइल का हमला कम होने का नाम नहीं ले रहा है.इस्राइल ने गाजा में सैन्य अभियान रोकने की वैश्विक अपील को ठुकरा दिया है. इसके बाद इस्राइल ने कहा, जब तक हमास द्वारा बनाए गयी सुरंगों को नष्ट नहीं कर दिया जाता वह संघर्षविराम के लिए राजी नहीं होगा. वहीं, 24 दिन […]

विज्ञापन
  • गाजा..यरुशलम: गाजा में इस्राइल का हमला कम होने का नाम नहीं ले रहा है.इस्राइल ने गाजा में सैन्य अभियान रोकने की वैश्विक अपील को ठुकरा दिया है. इसके बाद इस्राइल ने कहा, जब तक हमास द्वारा बनाए गयी सुरंगों को नष्ट नहीं कर दिया जाता वह संघर्षविराम के लिए राजी नहीं होगा. वहीं, 24 दिन के संघर्ष में अब तक करीब 1400 लोगों की जान जा चुकी है.

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इस्राइल घुसपैठ करने के लिए हमास द्वारा बनाई गई सभी सुरंगों को ध्वस्त करने के लिए प्रतिबद्ध है.सुरक्षा मामलों पर कैबिनेट की एक बैठक से पहले नेतन्याहू ने कहा कि इस्राइल रक्षा बल (आईडीएफ) सैनिक सुरंगें नष्ट करने के काम में लगे हैं.नेतन्याहू ने कहा कि हमने दर्जनों सुरंगें नष्ट की हैं और संघर्ष विराम हो या नहीं, हम हर हाल में बची हुई सुरंगें नष्ट करेंगे.

उन्होंने यह भी दावा किया कि इस्राइली सैनिकों ने ‘‘हजारों आतंकी स्थल’’ ध्वस्त किये हैं और ‘‘सैकडों आतंकवादी मारे गये हैं.’’ इस्राइली प्रधानमंत्री ने अपने नागरिकों से इस तनावपूर्ण तथा मुश्किल समय में साथ खडे होने का आह्वान किया.इस्राइली सुरक्षा कैबिनेट ने कल रात विश्व नेताओं की संयम बरतने की अपील के बावजूद 8 जुलाई से शुरु अपने ‘ऑपरेशन प्रोटेक्टिव एज’ को जारी रखने की मंजूरी दी.

नए रिजर्व बल कर्मियों को लगाए जाने के साथ संघर्ष में शामिल बल के कर्मियों की संख्या बढकर 86,000 हो गयी है.इस्राइल ने यह नया फैसला ऐसे समय लिया है जब इस युद्ध को समाप्त करने के कूटनीतिक प्रयास रुक गये हैं.फलस्तीनी अधिकारियों ने कहा कि संघर्ष में अब तक 1395 फलस्तीनियों की मौत हुई है जिसमें ज्यादातर आम नागरिक हैं.मध्य एवं दक्षिणी गाजा में इस्राइली हवाई हमलों में आज कम से कम 31 लोग मारे गये.

संघर्ष में करीब 58 इस्राइली मारे गए हैं जिनमें 56 सैनिक और दो नागरिक शामिल हैं. इस्राइल में काम कर रहा थाइलैंड का एक मजदूर भी मारा गया.इस्राइल ने ये हमले गाजा की तरफ से किए जा रहे रॉकेट हमलों को रोकने के लिए शुरु किए थे लेकिन बाद में उसने हमास की सुरंगों को नष्ट करने के लिए हमले चालू रखे. इनमें से कुछ सुरंगों का इस्तेमाल आतंकवादी इस्राइल में सीमा पार से हमलों के लिए कर रहे थे.

अभियान को जारी रखने के फैसले के बावजूद इस्राइल ने मिस्र में भी एक प्रतिनिधिमंडल भेजा है. मिस्र ने अमेरिका के साथ मिलकर इस्राइल और हमास के बीच संघर्षविराम कराने की कोशिश की थी जो असफल रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola