ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने रुस पर लगे प्रतिबंध पर सफाई दी

सिडनी: यूक्रेन में गिराये गये विमान एमएच 17 के बाद रुस पर लगे प्रतिबंध को लेकर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री टोनी एबॉट ने सफाई देते हुए कहा कि हमारी प्राथमिकता रुस पर प्रतिबंध लगाने की नहीं बल्कि पूर्वी यूक्रेन में गिराये गये विमान एमएच 17 के दुर्घटनास्थल तक पहुंच प्राप्त करने की है.हमारा उद्देश्य मानवीय तौर […]
सिडनी: यूक्रेन में गिराये गये विमान एमएच 17 के बाद रुस पर लगे प्रतिबंध को लेकर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री टोनी एबॉट ने सफाई देते हुए कहा कि हमारी प्राथमिकता रुस पर प्रतिबंध लगाने की नहीं बल्कि पूर्वी यूक्रेन में गिराये गये विमान एमएच 17 के दुर्घटनास्थल तक पहुंच प्राप्त करने की है.हमारा उद्देश्य मानवीय तौर पर जितना जल्दी सके मारे गये अपने लोगों के अवशेषों को घर लाना है.’’
एबॉट की यह प्रतिक्रिया कल कीव बलों और रुसी समर्थित अलगाववादियों के बीच टकराव हो जाने के चलते एमएच 17 दुर्घटनास्थल पर अंतरराष्ट्रीय जांचकर्ताओं के तीसरी बार प्रवेश नहीं कर पाने के बाद सामने आयी है.यूक्रेन संकट पर मास्को के हस्तक्षेप के जबाव में अमेरिका और यूरोप ने कल रुस के महत्वपूर्ण वित्तीय, हथियार और उर्जा क्षेत्रों को लक्षित करके नये प्रतिबंध लगाने पर विचार किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










