लीबिया के पूर्व उप प्रधानमंत्री अगवा

Published at :30 Jul 2014 11:30 AM (IST)
विज्ञापन
लीबिया के पूर्व उप प्रधानमंत्री अगवा

त्रिपोलीः लीबिया के पूर्व उप प्रधानमंत्री मुस्तफा अबु शागोर को हथियार बंद लोगों ने अपहरण कर लिया. हालांकि अपहरण करने वाले कौन लोग है इसकी जानकारी अबतक नहीं मिल पायी है. खबर की पुष्टि एक सांसद ने की है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सांसद एस्साम अल-नासे ने बताया कि बंदूकधारियों ने अबु शागोर को […]

विज्ञापन

त्रिपोलीः लीबिया के पूर्व उप प्रधानमंत्री मुस्तफा अबु शागोर को हथियार बंद लोगों ने अपहरण कर लिया. हालांकि अपहरण करने वाले कौन लोग है इसकी जानकारी अबतक नहीं मिल पायी है.

खबर की पुष्टि एक सांसद ने की है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सांसद एस्साम अल-नासे ने बताया कि बंदूकधारियों ने अबु शागोर को मंगलवार दोपहर त्रिपोली के अल-एंडालुस इलाके में स्थित उनके घर के नजदीक एक कार में जबरन बिठाया और उन्हें किसी अज्ञात स्थान की ओर ले गए. गौरतलब है कि अब लीबिया के हालात भी बिगड़ने लगे हैं . भारतीय नर्सो ने भी वहां से सुरक्षित निकलने के लिए भारतीय दुतावास से गुहार लगायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola