सभी मानकों को पूरा करता है बीएड कॉलेज : सचिव

Published at :18 Jul 2014 5:24 PM (IST)
विज्ञापन
सभी मानकों को पूरा करता है बीएड कॉलेज : सचिव

चितरपुर. डीएस राधाकृष्णन बीएड महाविद्यालय लारी के सचिव संजय कुमार प्रभाकर ने कहा है कि न्यायालय के आदेशानुसार एनसीटीइ द्वारा यहां निरीक्षण किया गया. जिसमें महाविद्यालय सभी मानकों और मापदंड को पूरा करता है. उन्होंने कहा कि आये दिन कुछ समाचार पत्रों में (प्रभात खबर नहीं) महाविद्यालय को लेकर कई भ्रांतिया छप रही है. इस […]

विज्ञापन

चितरपुर. डीएस राधाकृष्णन बीएड महाविद्यालय लारी के सचिव संजय कुमार प्रभाकर ने कहा है कि न्यायालय के आदेशानुसार एनसीटीइ द्वारा यहां निरीक्षण किया गया. जिसमें महाविद्यालय सभी मानकों और मापदंड को पूरा करता है. उन्होंने कहा कि आये दिन कुछ समाचार पत्रों में (प्रभात खबर नहीं) महाविद्यालय को लेकर कई भ्रांतिया छप रही है. इस बाबत इआरसी, एनसीटीइ भुनेश्वर के क्षेत्रीय निदेशक के प्रभार में डॉ पीके यादव शोध पदाधिकारी ने ही कहा है कि भूलवश इस महाविद्यालय को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. जिसे अगली बैठक में शुद्धि पत्र निर्गत कर दिया जायेगा. सचिव ने कहा है कि रामगढ़ जिला में यह महाविद्यालय ग्रामीण क्षेत्र के लिये शिक्षक प्रशिक्षण में अहम भूमिका निभा रहा है. यहां के छात्रों को गुणवत्ता पूर्वक प्रशिक्षण कराया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola