संघर्ष विराम के बाद इस्राइल ने गाजा पर फिर हमले शुरु किये,एक की मौत

Published at :18 Jul 2014 9:19 AM (IST)
विज्ञापन
संघर्ष विराम के बाद इस्राइल ने गाजा पर फिर हमले शुरु किये,एक की मौत

गाजा : पांच घंटे का संघर्ष विराम खत्म होने के बाद इस्राइली जंगी विमानों ने आज गाजा पर फिर से बमबारी शुरु कर दी. लगभग 234 फलस्तीनियों की जान ले चुके 10 दिनों से चले आ रहे इस संघर्ष को खत्म करने के लिए जारी कूटनीतिक प्रयासों के बावजूद हमास ने भी रॉकेट से हमले […]

विज्ञापन

गाजा : पांच घंटे का संघर्ष विराम खत्म होने के बाद इस्राइली जंगी विमानों ने आज गाजा पर फिर से बमबारी शुरु कर दी. लगभग 234 फलस्तीनियों की जान ले चुके 10 दिनों से चले आ रहे इस संघर्ष को खत्म करने के लिए जारी कूटनीतिक प्रयासों के बावजूद हमास ने भी रॉकेट से हमले किए. संयुक्त राष्ट्र के अनुरोध पर मानवीय कारणों से पांच घंटे का संघर्ष विराम हुआ पर यह अवधि खत्म होते ही हमले फिर से शुरु हो गए.

गाजा शहर के बीचों-बीच हुए इस्राइली हवाई हमले में चार बच्चे मारे गए. एक अन्य हवाई हमले में दो फलस्तीनी जख्मी हुए. इस्राइली रक्षा बलों ने कहा कि संघर्ष विराम के दौरान गाजा से कम से कम तीन मोर्टार के गोले दागे गए. इस्राइली सेना ने कहा कि दक्षिणी गाजा के पास एक ‘‘अभियान संबंधी गतिविधि’’ के दौरान हुए विस्फोट में एक सैनिक जख्मी हो गया. इन घटनाओं के बावजूद संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने कहा कि दोनों पक्षों ने संघर्ष विराम का ‘‘अधिकांशत:’’ पालन किया.

पश्चिम एशिया शांति प्रक्रिया के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष समन्वयक रॉबर्ट सेरी ने इस्राइल से मानवीय आधार पर संघर्ष विराम के लिए कहा था. उनकी ओर से यह अपील गाजा के समुद्री तट पर इस्राइल हमले में चार फलस्तीनी बच्चों के मारे जाने के बाद की गई. दोनों पक्ष संघर्ष विराम पर सहमत हुए ताकि फलस्तीनी नागरिक अपने लिए खाना, पानी और जरुरत के अन्य सामान इकट्ठा कर सकें.

पांच घंटे के संघर्ष विराम के दौरान दक्षिणी इस्राइल में कुछ देर के लिए हवाई हमले के संकेत देने वाले सायरन बंद कर दिए गए जिससे लोगों को लगा कि संघर्ष विराम हुआ है. इस्राइल और हमास के संघर्ष विराम पर सहमत होने के बाद फलस्तीनी लोग दुकानों और बैंकों में गए.हमास के प्रवक्ता समी अबू हूरी ने कहा, ‘‘प्रतिरोध से जुडे समूहों ने संयुक्त राष्ट्र की ओर से मानवीय जरुरतों के लिए किए गए शांति के आग्रह पर सहमति जताई है. शांति गुरुवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे से लेकर दिन में तीन बजे तक रहेगी.’’

इस्राइली रक्षा बल ने एक बयान में कहा, ‘‘अगर मानवीय आधार का दुरुपयोग हमास अथवा दूसरे आतंकी समूहों की ओर से इस्राइली नागरिकों अथवा सेना पर हमले के मकसद से किया गया तो आईडीएफ इसका सख्ती और निर्णायक ढंग से जवाब देगी.’’ इस्राइल और हमास के बीच संघर्ष को स्थायी तौर पर रोकने के लिए किया जा रहा प्रयास उस वक्त बाधित हो गया था जब इस्राइल ने हवाई हमले फिर शुरु कर दिए. मिस्र की मध्यस्थता में संघर्ष विराम की संभावना के बीच इस्राइल ने छह घंटे तक कार्रवाई को रोके रखा, जबकि हमास नेताओं ने इस प्रस्तावित समझौते को खारिज कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola