हज यात्रियों की मदद के लिए नया मोबाइल ऐप

जेद्द:हजारों भारतीय हज यात्रियों के लिए एक नया मार्ग निर्देशक मोबाइल एप्लिकेशन विकसित किया जा रहा है. इसके जरिये हज यात्री स्मार्टफोन के जरिये मक्का में अपने रहने के लिए स्थान ढूंढ़ सकेंगे. जेद्दा में भारतीय वाणिज्य दूतावास के सूचना एवं सांस्कृतिक शाखा के एक अधिकारी इरशाद अहमद ने कहा, ‘जेद्दा में भारतीय वाणिज्य दूतावास […]
जेद्द:हजारों भारतीय हज यात्रियों के लिए एक नया मार्ग निर्देशक मोबाइल एप्लिकेशन विकसित किया जा रहा है. इसके जरिये हज यात्री स्मार्टफोन के जरिये मक्का में अपने रहने के लिए स्थान ढूंढ़ सकेंगे.
जेद्दा में भारतीय वाणिज्य दूतावास के सूचना एवं सांस्कृतिक शाखा के एक अधिकारी इरशाद अहमद ने कहा, ‘जेद्दा में भारतीय वाणिज्य दूतावास इस अभिनव सुविधा को ला रहा है.
भारतीय हज यात्री इसका प्रयोग सऊदी अरब में कर सकेंगे.’ उन्होंने कहा, ‘यह नया एप्लिकेशन अभी अवधारणा के स्तर पर है. हम विशेषज्ञों से यह विचार-विमर्श कर रहे हैं कि कैसे इसका इस्तेमाल व कार्यान्वयन किया जा सकता है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










