भारत की आर्थिक स्थिति की सुधार की दिशा में बजट पहला कदम:अमेरिकी कंपनी जगत

वाशिंगटन: नई सरकार के पहले बजट की सराहना करते हुए अमेरिका भारत व्यापार परिषद (यूएसआईबीसी) ने इसे देश की आर्थिक स्थिति में सुधार की दिशा में पहला कदम बताया है. यूएसआईबीसी ने दो महत्वपूर्ण क्षेत्र बीमा व रक्षा में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की सीमा बढाने के फैसले का स्वागत किया है. अमेरिकी कारोबारी समुदाय […]
वाशिंगटन: नई सरकार के पहले बजट की सराहना करते हुए अमेरिका भारत व्यापार परिषद (यूएसआईबीसी) ने इसे देश की आर्थिक स्थिति में सुधार की दिशा में पहला कदम बताया है.
यूएसआईबीसी ने दो महत्वपूर्ण क्षेत्र बीमा व रक्षा में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की सीमा बढाने के फैसले का स्वागत किया है. अमेरिकी कारोबारी समुदाय लंबे अरसे से इसकी मांग कर रहा था.
परिषद की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘‘यूएसआईबीसी वित्त मंत्री अरण जेटली के पहले बजट का स्वागत करती है. यह भारत की आर्थिक स्थिति की सुधार की दिशा में पहला कदम है.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










