बंदूकधारियों ने तीन पुलिसकर्मियों को भूना

Published at :08 Jul 2014 8:56 AM (IST)
विज्ञापन
बंदूकधारियों ने तीन पुलिसकर्मियों को भूना

कराची:सिंध प्रांत के हैदराबाद में रविवार रात पुलिस के वाहन पर अज्ञात बंदूकधारियों की गोलीबारी में तीन पुलिसकर्मी मारे गये. गोलीबारी में उनका एक सहयोगी भी घायल हो गया. पुलिस महानिरीक्षक सनाउल्ला अब्बासी ने कहा, ‘मोटरसाइकिल सवार नकाबपोश बंदूकधारियों ने अंधाधुंध गोलियां चलायीं, जिसमें तीन पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक […]

विज्ञापन

कराची:सिंध प्रांत के हैदराबाद में रविवार रात पुलिस के वाहन पर अज्ञात बंदूकधारियों की गोलीबारी में तीन पुलिसकर्मी मारे गये. गोलीबारी में उनका एक सहयोगी भी घायल हो गया. पुलिस महानिरीक्षक सनाउल्ला अब्बासी ने कहा, ‘मोटरसाइकिल सवार नकाबपोश बंदूकधारियों ने अंधाधुंध गोलियां चलायीं, जिसमें तीन पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया.

यह हत्यायें उत्तर वजीरिस्तान में आतंकियों के खिलाफ जारी अभियान के खिलाफ बदले की कार्रवाई हो सकती है.’ अब्बासी ने कहा कि कराची के अलावा गत कुछ महीनों के दौरान हैदराबाद में कम से कम 25 पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया गया है. सिंध में अन्य 12 की हत्या कर दी गयी.

कराची में इस वर्ष लक्षित हत्याओं में करीब 91 मारे गये हैं. हैदराबाद में ये हत्याएं मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट द्वारा कराची में एक बड़ी रैली किये जाने के कुछ घंटे बाद हुई हैं. मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट ने इस रैली का आयोजन सेना और उत्तर वजीरिस्तान में आतंकवादियों के खिलाफ उसके अभियान के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए किया था. पाकिस्तानी रेंजर्स ने गत शनिवार को कराची में तहरीके तालिबान पाक के दो संदिग्ध आतंकियों को मार गिराया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola