दाउद इब्राहीम की बहन का हर्ट अटैक से निधन

मुंबई:भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहीम की बहन का दिल का दौरा पड़ने के बाद रविवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. पुलिस ने बताया कि दाउद इब्राहीम की बहन हसीना पारकर का रविवार को निधन हो गया. पुलिस सूत्रों के अनुसार हसीना आपा के नाम से चर्चित हसीना पारकर ने डोंगरी के […]
मुंबई:भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहीम की बहन का दिल का दौरा पड़ने के बाद रविवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. पुलिस ने बताया कि दाउद इब्राहीम की बहन हसीना पारकर का रविवार को निधन हो गया. पुलिस सूत्रों के अनुसार हसीना आपा के नाम से चर्चित हसीना पारकर ने डोंगरी के हबीब अस्पताल में अंतिम सांस ली.
एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा,‘उन्होंने छाती में दर्द की शिकायत की. उसके बाद उन्हें करीब ढाई बजे अस्पताल लाया गया. उनका इलाज करनेवाले डॉक्टरों ने 45 मिनट बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों ने कहा कि वह दिल का दौरा पड़ने से चल बसीं. शव दक्षिण मुंबई में उनके निवास पर ले जाया गया. हसीना पति इसमाइल पारकर की मौत के बाद अंडरवल्र्ड में कदम रखा था. अरुण गवली ने 1991 में इस्माईल पारकर की हत्या कर दी थी. हसीना के विरुद्ध जबरन वसूली के कुछ मामले दर्ज थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










