इराक: जिहादियों ने मस्जिद और धर्मस्थल ध्वस्त किये

Published at :06 Jul 2014 7:57 AM (IST)
विज्ञापन
इराक: जिहादियों ने मस्जिद और धर्मस्थल ध्वस्त किये

बगदाद : इराक के मोसुल पर गत महीने कब्जा करने वाले जिहादियों ने उत्तर इराक के ऐतिहासिक शहर और उसके आसपास प्राचीन धर्मस्थल और मस्जिदें क्षतिग्रस्त की. स्थानीय निवासियों और सोशल मीडिया के पोस्ट में कहा गया कि सुन्नी अरब या सूफी हस्तियों के कम से कम चार धर्मस्थल ध्वस्त किये गए हैं जबकि उत्तरी […]

विज्ञापन

बगदाद : इराक के मोसुल पर गत महीने कब्जा करने वाले जिहादियों ने उत्तर इराक के ऐतिहासिक शहर और उसके आसपास प्राचीन धर्मस्थल और मस्जिदें क्षतिग्रस्त की. स्थानीय निवासियों और सोशल मीडिया के पोस्ट में कहा गया कि सुन्नी अरब या सूफी हस्तियों के कम से कम चार धर्मस्थल ध्वस्त किये गए हैं जबकि उत्तरी निनेवेह प्रांत में आतंकवादियों के कब्जे वाले हिस्सों में छह शिया मस्जिदें या हुसैनिया भी नष्ट किये गए हैं जिसकी राजधानी मोसुल है.

इस्लामी स्टेट (आईएस) जिहादी समूह द्वारा इंटरनेट पर डाली गई तस्वीरों में दिखाया गया है कि सुन्नी और सूफी धर्मस्थलों को बुलडोजरों से ध्वस्त किया गया जबकि शिया मस्जिदों और धर्मस्थलों को विस्फोटक लगाकर गिराया गया. ये तस्वीरें शीर्षक डिमालीशिंग श्राइंस एंड आइडल्स इन द स्टेट आफ निनेवेह वाली आनलाइन बयान का हिस्सा थीं. स्थानीय निवासियों ने पुष्टि की कि इमारतों को नष्ट किया गया है और आतंकवादियों ने दो गिरजाघरों पर भी कब्जा कर लिया है.

मोसुल के 51 वर्षीय निवासी अहमद ने कहा, हमें इन धर्मस्थलों के नष्ट होने का बहुत दुख है जो हमें अपने पूर्वजों से विरासत में मिली थी. ये शहर की पहचान थे. मोसुल स्थित चालडीन गिरजाघर के एक कर्मचारी ने कहा कि शहर में स्थित गिरजाघर के साथ ही सिरियन आर्थोडाक्स चर्च को खाली पाकर उन पर कब्जा कर लिया है. कर्मचारी ने कहा कि उन लोगों ने इमारत के सामने स्थित क्रास हटाकर वहां इस्लामी स्टेट का काला झंडा लगा दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola