मरी दादी ने भेजा पोती को सेल्फी

Published at :05 Jul 2014 1:47 PM (IST)
विज्ञापन
मरी दादी ने भेजा पोती को सेल्फी

रोमानिया में एक महिला को मरने के बाद उसकी दादी ने एक सेल्फी भेजी है. महिला का दावा है कि उसकी दादी दिक्कत में है और वह मदद मांग रही है. डेली मेल की खबर के अनुसार महिला के इस दावे के बाद दक्षिणी रोमानिया के एक चर्च के बाहर लोगों का जमावड़ा लग गया. […]

विज्ञापन

रोमानिया में एक महिला को मरने के बाद उसकी दादी ने एक सेल्फी भेजी है. महिला का दावा है कि उसकी दादी दिक्कत में है और वह मदद मांग रही है. डेली मेल की खबर के अनुसार महिला के इस दावे के बाद दक्षिणी रोमानिया के एक चर्च के बाहर लोगों का जमावड़ा लग गया. पहले तो लोगों का यकीन नहीं हुआ लेकिन बाद में उसके दावे पर लोगों को तब विश्‍वास करना पड़ा जब उसने अपने मोबाइल पर दादी की सेल्फी दिखलाई. सेल्फी वर्ड का अर्थ है अपनी क्लोज फोटो खींचना और उसे अपने दोस्तों में उसका प्रसार करना.

गीना मिहाई नाम की महिला ने डेली मेल को बताया, ‘जब मैंने अपना फोन स्विच्ड ऑन किया तो मैं अपनी दादी का चेहरा देखकर डर गई. ऐसा लग रहा था उनकी गर्दन में एक सांप लपटा हुआ है और तस्वीर देखकर ऐसा लग रहा था कि इसे किसी होल से लिया गया है.’मिहाई मानती हैं कि उनकी दादी उनसे संपर्क करके मदद मांग रही हैं.

मिहाई को फॉर्च्यून टेलर ने बताया था कि उनकी दादी को दूसरी दुनिया में अपने कर्मों के लिए सजा दी जा रही है. मिहाई ने बताया, ‘मैंने ये तस्वीर उसी फॉर्च्यून टेलर को दिखाई जिसने कहा था कि मेरी दादी को उन्हीं की गलतियों की वजह से दूसरी दुनिया में सजा दी जा रही है. उनके गले में पड़ा सांप इस बात को दर्शाता है कि उन्हें अपने ही कुछ पापों के लिए सजा मिल रही हैं.’ मिहाई और उसका परिवार चर्च में अपनी दादी के लिए प्रार्थना कर रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola