अलास्का में 8 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी

Updated at : 24 Jun 2014 11:34 AM (IST)
विज्ञापन
अलास्का में 8 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी

लॉस एंजिलिस: अलास्का के तटीय क्षेत्र में 8 तीव्रता का भूकंप आया है. इससे स्थानीय क्षेत्र में सुनामी आने की आशंका बढ़ गई है. अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने इसकी चेतावनी जारी की है. परंतु प्रशांत महासागरीय सुनामी चेतावनी केंद्र ने कल कहा, सभी आंकडों के आधार पर संपूर्ण प्रशांत महासागर में कोई विनाशकारी सुनामी आने […]

विज्ञापन

लॉस एंजिलिस: अलास्का के तटीय क्षेत्र में 8 तीव्रता का भूकंप आया है. इससे स्थानीय क्षेत्र में सुनामी आने की आशंका बढ़ गई है. अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने इसकी चेतावनी जारी की है.

परंतु प्रशांत महासागरीय सुनामी चेतावनी केंद्र ने कल कहा, सभी आंकडों के आधार पर संपूर्ण प्रशांत महासागर में कोई विनाशकारी सुनामी आने की संभावना नहीं है. यहां तक कि हवाई को भी कोई खतरा नहीं है. भूकंप का केंद्र पश्चिमी एलियूसियन में लिटिल सिटकिन द्वीप से दक्षिण पूर्व में 24 किलोमीटर दूर था.

अंतरराष्ट्रीय मानक समय के अनुसार भूकंप 20:53 बजे पर आया. भूकंप की गहराई 70 मील थी. राष्ट्रीय सुनामी चेतावनी केंद्र ने बताया कि इस भूकंप से उमनाक द्वीप के निकोल्सकी से एलियूसियन के पश्चिमी छोर के अत्तू द्वीप तक का क्षेत्र प्रभावित हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola