इराक:सद्दाम को सजा सुनाने वाले जज को आतंकियों ने फांसी पर लटकाया

बगदाद:इराक मेंआतंकियोंने एक जज का अपहरण कर उसे मौत के घाट उतार दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार यह वहीं जज है जिसने सद्दाम हुसैन को मौत की सजा सुनाई थी. घटना को आइएसआइएस के आतंकियों ने अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि आतंकियों ने कथित तौर पर जज को अगवा कर फांसी […]
बगदाद:इराक मेंआतंकियोंने एक जज का अपहरण कर उसे मौत के घाट उतार दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार यह वहीं जज है जिसने सद्दाम हुसैन को मौत की सजा सुनाई थी. घटना को आइएसआइएस के आतंकियों ने अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि आतंकियों ने कथित तौर पर जज को अगवा कर फांसी पर चढ़ा दिया.
इराक के इस पूर्व तानाशाह सद्दाम के कभी करीबी रहे इब्राहिम अल दौरी के फेसबुक अकाउंट से यह दावा किया गया है. वहीं, जॉर्डन के एक एमपी ने भी अपने फेसबुक पेज पर ऐसा ही दावा किया है. हालांकि, इराकी सरकार ने न तो इस हत्या की पुष्टि की है और न ही ऐसा होने से इनकार किया है.
इंटरनेशनल बिजनेस टाइम्स ने अल-दौरी के अकाउंट के हवाले से दावा किया कि सद्दाम को फांसी की सजा सुनाने वाले जज रऊफ अब्दुल रहमान का अपहरण हुआ है. गौरतलब है कि दौरी 2003 में इराक पर अमेरिका के हमले तक इराकी कमांड काउंसिल के डिप्टी चेयरमैन थे. वह इराक के प्रतिबंधित बाथ पार्टी के भी नेता थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




