पाकिस्तान:बंदूकधारियों ने पश्तो गायिका को मार डाला

इसलामाबाद:पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर में मंगलवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने लोकप्रिय पश्तो गायिका गुलनार उर्फ मुस्कान (38) को मार डाला. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि चारों बंदूकधारियों ने गायिका के घर में घुस कर उसकी हत्या की. हम हत्या की जांच कर रहे हैं और अभी हत्या की मंशा के […]
इसलामाबाद:पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर में मंगलवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने लोकप्रिय पश्तो गायिका गुलनार उर्फ मुस्कान (38) को मार डाला. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि चारों बंदूकधारियों ने गायिका के घर में घुस कर उसकी हत्या की.
हम हत्या की जांच कर रहे हैं और अभी हत्या की मंशा के बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. गुलनार मूल रूप से खैबर पख्तूनख्वा के मरदान जिले के परहोती इलाके की निवासी थीं और बाद में पेशावर में रहने लगीं. उनकी तीन शादियां हुई थीं और उनका कोई निजी विवाद भी चल रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




