इराक के लिए 300 सैन्य सलाहकार भेजेगा अमेरिका:ओबामा

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा इराक पर हमला करने को लेकर पूरी तरह सहमत नहीं हैं. उन्होंने कहा कि अमेरिका इराक में लक्षित सैन्य कार्रवाई के लिए तैयार है. इतना ही नहीं अमेरिका वहां बढते चरमपंथी आतंकवादियों के खतरे से लडने में मदद भी करेगा. उन्होंने कहा कि अमेरिका इराक में कम से कम […]
वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा इराक पर हमला करने को लेकर पूरी तरह सहमत नहीं हैं. उन्होंने कहा कि अमेरिका इराक में लक्षित सैन्य कार्रवाई के लिए तैयार है. इतना ही नहीं अमेरिका वहां बढते चरमपंथी आतंकवादियों के खतरे से लडने में मदद भी करेगा. उन्होंने कहा कि अमेरिका इराक में कम से कम 300 सैन्य सलाहकारों को भेजने को तैयार है.
ओबामा इराक में अमेरिकी अभियानों पर ताजा स्थिति से अवगत करा रहे थे. इराक में अलकायदा से प्रेरित आतंकवादियों ने अस्थिरता की स्थिति पैदा कर दी है. उन्होंने कहा कि अमेरिका बगदाद और उत्तरी इराक में संयुक्त अभियान केंद्र का गठन कर रहा है. हालांकि ओबामा ने इस बात पर जोर दिया कि अमेरिकी युद्धक सेना इराक से वापसी नहीं करेगी.ओबामा का कहना है कि अमेरिका ने बगदाद में आतंकवाद के खतरों की बेहतर समझ के लिए इराक में अपनी खुफिया, सतर्कता और टोही अभियानों में वृद्धि कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




