इराक पर अमेरिका करेगा हवाई हमला!

Updated at : 19 Jun 2014 11:13 AM (IST)
विज्ञापन
इराक पर अमेरिका करेगा हवाई हमला!

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सांसदों से कहा है कि उन्हें हिंसाग्रस्त इराक में किसी नई सैन्य कार्रवाई के लिए कांग्रेस से मंजूरी लेने की जरुरत नहीं है. युद्ध प्रभावित इराक में उग्रवादी हिंसा लगातार बढ रही है. इराक को लेकर अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ कई विकल्पों पर गौर कर […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सांसदों से कहा है कि उन्हें हिंसाग्रस्त इराक में किसी नई सैन्य कार्रवाई के लिए कांग्रेस से मंजूरी लेने की जरुरत नहीं है. युद्ध प्रभावित इराक में उग्रवादी हिंसा लगातार बढ रही है. इराक को लेकर अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ कई विकल्पों पर गौर कर रहे ओबामा ने कल कांग्रेस के शीर्ष सदस्यों के साथ एक घंटे की बैठक की.

इराक सरकार ने देश की मुख्य तेल रिफाइनरी पर हमला करने और उत्तर इराक के कई इलाकों पर कब्जा करने वाले उग्रवादियों पर हवाई हमले करने के लिए कल वाशिंगटन से अनुरोध किया था. सीनेट के माइनॉरिटी लीडर मिच मेक्कॉनेल ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘राष्ट्रपति ने हमें इराक के हालात की जानकारी दी और संकेत दिए कि वह संभावित कदमों को लेकर हमसे मंजूरी लेने की जरुरत नहीं समझते और यह भी संकेत दिए कि वह हमें जानकारी देते रहेंगे.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola