मलेशिया में नौका हादसा, 66 इंडोनेशियाई लापता

कुआलालंपुर : मलेशिया के पश्चिमी तट के पास एक नौका हादसा हुआ है, जिसमें 66 लोगों के लापता होने की खबर है. बताया जा रहा है कि इंडोनेशियाई अवैध प्रवासियों से भरी नाव के मलेशिया पश्चिमी तट पर डूबने से 66 लोग लापता हो गए. सूत्रों के हवाले से खबर है कि नाव में क्षमता […]
कुआलालंपुर : मलेशिया के पश्चिमी तट के पास एक नौका हादसा हुआ है, जिसमें 66 लोगों के लापता होने की खबर है. बताया जा रहा है कि इंडोनेशियाई अवैध प्रवासियों से भरी नाव के मलेशिया पश्चिमी तट पर डूबने से 66 लोग लापता हो गए. सूत्रों के हवाले से खबर है कि नाव में क्षमता से अधिक लोग सवार थे.
मलेशिया मैरीटाइम एन्फोर्समेंट एजेंसी (एमएमईए) के प्रवक्ता मोहम्मद जुहरी ने बताया, बांटिंग शहर के पास पोर्ट क्लांग में 97 इंडोनेशियाई सवारियों को ले जा रही लकडी की नाव डूब गयी. उन्होंने साथ ही बताया कि रात को हुए हादसे के बाद 31 लोगों को बचा लिया गया.
प्रवक्ता ने मलेशिया और इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप के बीच व्यस्त नौपरिवहन (जहाजरानी) मार्ग की ओर इशारा करते हुए कहा, इंडोनेशियाई प्रवासी अवैध रुप से मलक्का जलडमरु पार कर मलेशिया में घुसने की कोशिश कर रहे थे. मलेशिया के मुख्य बंदरगाह पोर्ट क्लांग में स्थित एमएमइए कार्यालय के प्रमुख मोहम्मद हंबाली याकूप ने कहा कि जिस जगह पर नाव डूबी वह जगह तट से अधिक दूर नहीं थी इसलिए और लोगों के बचने की उम्मीद है.
उन्होंने कहा, नाव तट के पास डूबी. हमें लगता है कि नाव में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे और हादसे के समय समुद्र भी अशांत था. अधिकारियों ने कहा कि पांच पोत और एक हेलीकॉप्टर बचाव अभियान में लगे हुए हैं.
तुलनात्मक रुप से अधिक समृद्ध, दक्षिणपूर्व एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश मलेशिया इंडोनेशिया, बांग्लादेश और म्यामां जैसे गरीब पडोसी देशों के प्रवासी मजदूरों का पसंदीदा ठिकाना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




