''लाइफ ऑफ पाइ'' की तरह नदी में साबेरियाइ बाघ से हुआ मछुआरे का सामना

Updated at : 18 Jun 2014 10:25 AM (IST)
विज्ञापन
''लाइफ ऑफ पाइ'' की तरह नदी में साबेरियाइ बाघ से हुआ मछुआरे का सामना

बीजिंग : चीन के एक मछुआरे को उस वक्त लाइफ ऑफ पाइ फिल्म के मुख्य किरदार जैसे अनुभव से दो-चार होना पडा जब हिलोंगजियांग प्रांत के चीन-रुस सीमा क्षेत्र की एक नदी में उसका सामना एक जंगली साइबेरियाई बाघ से हुआ. फुयुआन काउंटी के झांग मिंगयू ने 11 जून की सुबह को देखा कि वुसुली […]

विज्ञापन

बीजिंग : चीन के एक मछुआरे को उस वक्त लाइफ ऑफ पाइ फिल्म के मुख्य किरदार जैसे अनुभव से दो-चार होना पडा जब हिलोंगजियांग प्रांत के चीन-रुस सीमा क्षेत्र की एक नदी में उसका सामना एक जंगली साइबेरियाई बाघ से हुआ.

फुयुआन काउंटी के झांग मिंगयू ने 11 जून की सुबह को देखा कि वुसुली नदी में कुछ तैर रहा है. जिस वक्त 32 साल के झांग ने यह देखा उस वक्त वह सांजियांग नेचर रिजर्व की तरफ जा रहे थे. झांग ने कहा, पहले मैंने सोचा कि वह एक हिरण है पर अचानक वह पलटा और मुझ पर दहाडा. उसने मेरी नाव पर झपटने की कोशिश की.

बाघ की दहाड सुनकर झांग काफी डर गए और वह नाव के अगले हिस्से से कूदकर पिछले हिस्से में जा बैठे. सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के मुताबिक झांग ने बताया, उसके माथे पर काली और पीली धारियां काफी स्पष्ट थीं. वह बाघ था.

झांग ने बाघ को वहां से भगाने की पूरी कोशिश की और उसे नाव पर चढने से रोकने की कोशिश करने लगे. झांग ने कहा, उसने फिर दूसरी तरफ से नाव पर चढ़ने की कोशिश की और मैंने उसे फिर धकेल दिया. बाघ ने उस वक्त तक नाव पर चढ़ने की कोशिश की जब तक वह हिम्मत नहीं हार गया और तैरकर दूर चला गया.

झांग ने अपने मोबाइल में बाघ के तैरने का 10 मिनट का वीडियो भी बनाया. आखिरकार बाघ तैरकर किनारे पर गया. रेत में वह अपने पंजों के साफ-साफ निशान छोड़ गया. गौरतलब है कि ऑस्कर से नवाजे गए फिल्म निर्देशक आंग ली ने लाइफ ऑफ पाई नाम की फिल्म बनाई थी.

इस फिल्म में भी मुख्य किरदार को कमोबेश झांग जैसे ही अनुभवों से गुजरना पड़ा था. इस फिल्म में मुख्य भूमिका भारतीय अभिनेता सूरज शर्मा ने निभाई थी. वीडियो फुटेज और पंजों के निशान से संकेत मिलते हैं कि झांग का सामना किसी स्वस्थ जंगली साइबेरियाई बाघ से हुआ था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola