अमेरिका ने भारत को ‘नवीनतम’ रक्षा प्रौद्योगिकी की पेशकश की

Updated at : 14 Jun 2014 10:42 AM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका ने भारत को ‘नवीनतम’ रक्षा प्रौद्योगिकी की पेशकश की

वाशिंगटन : पेंटागन के एक शीर्ष अधिकारी ने यहां कहा है कि अमेरिका के पास हेलीकाप्टर और मानवरहित विमान कार्यक्रम सहित भारत के साथ सह विकास एवं सह उत्पादन की पेशकश करने के लिए ‘नवीनतम’ रक्षा प्रौद्योगिकी है. अमेरिका के खरीद, प्रौद्योगिकी और साजोसामान अवर सचिव फ्रैंक केंडल ने कहा, ‘‘हमारे पास भारत के समक्ष […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : पेंटागन के एक शीर्ष अधिकारी ने यहां कहा है कि अमेरिका के पास हेलीकाप्टर और मानवरहित विमान कार्यक्रम सहित भारत के साथ सह विकास एवं सह उत्पादन की पेशकश करने के लिए ‘नवीनतम’ रक्षा प्रौद्योगिकी है.

अमेरिका के खरीद, प्रौद्योगिकी और साजोसामान अवर सचिव फ्रैंक केंडल ने कहा, ‘‘हमारे पास भारत के समक्ष पेशकश करने के लिए कई चीजें हैं. अगली पीढी की जावेलीन मिसाइल समेत सह विकास एवं सह उत्पादन के लिए नवीनतम प्रौद्योगिकी हैं.’’

उन्होंने कहा कि पेशकश की जाने वाली प्रौद्योगिकी की सूची में हेलीकाप्टर और मानव रहित विमान कार्यक्रम शामिल हैं. केंडल ने कहा, ‘‘ हमारे पास तोपखाना भी हैं. हमारे पास कई अन्य चीजे हैं जो विभिन्न चरण में है.’’ गौरतलब है कि केंडल को अमेरिकी रक्षा मंत्री चक हेगल ने भारत के साथ पेंटागन रक्षा प्रौद्योगिकी एवं कारोबार पहल को आगे बढाने का दायित्व सौंपा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola