आंख दिखाने वाले चीन को टक्कर देने के लिए भारत को बढ़ाना होगा रक्षा बजट

वाशिंगटन : भारत का सालाना रक्षा बजट चीन के मुकाबले सिर्फ एक तिहाई है जबकि दोनों देशों के बीच सीमा पर तनाव है. यह बात अमेरिकी रक्षा मंत्रालय (पेंटागन) की एक रपट में कही गई है. पेंटागन ने अमेरिकी संसद को चीन के संबंध में सौंपी गई अपनी सालाना रपट में कहा कि चीन का […]
वाशिंगटन : भारत का सालाना रक्षा बजट चीन के मुकाबले सिर्फ एक तिहाई है जबकि दोनों देशों के बीच सीमा पर तनाव है. यह बात अमेरिकी रक्षा मंत्रालय (पेंटागन) की एक रपट में कही गई है.
पेंटागन ने अमेरिकी संसद को चीन के संबंध में सौंपी गई अपनी सालाना रपट में कहा कि चीन का आधिकारिक सालाना रक्षा बजट 2013 में 119.5 अरब डालर का था जबकि भारत का रक्षा बजट 39.2 अरब डालर के बराबर था. तुलनात्मक आधार पर रुस का राष्ट्रीय रक्षा बजट 2013 में 69.5 अरब डालर का और जापान का 56.9 अरब डालर का था.
पेंटागन ने कहा कि भारत-चीन सीमा पर विवाद बरकरार है. पेंटागन ने कहा ‘‘भारत और चीन के बीच राजनीतिक और आर्थिक संबंध में सुधार के बावजूद दोनों देशों के बीच 4,057 किलोमीटर लम्बी साझा सीमा पर तनाव है, विशेष तौर पर अरणाचल प्रदेश पर जिसे चीन तिब्बत का हिस्सा मानता है. इसके अलावा वह तिब्बत पठार के पश्चिमी छोर पर स्थित अक्साई चीन क्षेत्र पर भी अपना दावा करता है.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




