अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ने निर्मला सीतारमण को दी बधाई

वाशिंगटन : भारत की नव-नियुक्त वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री, निर्मला सीतारमण को अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि माइक फ्रोमैन ने बधाई दी और उनसे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध पर चर्चा की। यह बात अमेरिका व्यापार प्रतिनिध के प्रवक्ता ने कही. प्रवक्ता ने कल कहा ‘‘आज सुबह फ्रोमैन ने निर्मला से बात की और उन्हें […]
वाशिंगटन : भारत की नव-नियुक्त वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री, निर्मला सीतारमण को अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि माइक फ्रोमैन ने बधाई दी और उनसे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध पर चर्चा की। यह बात अमेरिका व्यापार प्रतिनिध के प्रवक्ता ने कही.
प्रवक्ता ने कल कहा ‘‘आज सुबह फ्रोमैन ने निर्मला से बात की और उन्हें वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री बनने की बधाई दी और अमेरिका-भारत द्विपक्षीय व्यापार संबंध पर चर्चा की.’’ फ्रोमैन की इस साल सिडनी में हो रहे जी20 देशों के व्यापार मंत्रियों की बैठक में शामिल होने की योजना है. प्रवक्ता ने कहा ‘‘इस बैठक के दौरान उनकी सीतारमन से मुलाकात की योजना है ताकि हमारी व्यापार वार्ता की स्थिति की समीक्षा हो सके और भावी योजना पर विचारों का आदान-प्रदान हो सके.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




