रूसी हेलीकॉप्टर झील में गिरा,16 मरे

मॉस्को:रूस के पश्चिमोत्तर इलाके में एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 16 लोगों की मौत हो गयी. एमआइ-8 हेलीकॉप्टर में 19 लोग सवार थे. इनमें 14 यात्री और चालक दल के पांच सदस्य थे. यह हेलीकॉप्टर मुरमांस्क इलाके में शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. पुलिस ने बताया, ‘हेलीकॉप्टर झील में गिरा. इसमें दो […]
मॉस्को:रूस के पश्चिमोत्तर इलाके में एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 16 लोगों की मौत हो गयी. एमआइ-8 हेलीकॉप्टर में 19 लोग सवार थे. इनमें 14 यात्री और चालक दल के पांच सदस्य थे. यह हेलीकॉप्टर मुरमांस्क इलाके में शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था.
पुलिस ने बताया, ‘हेलीकॉप्टर झील में गिरा. इसमें दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भरती कराया गया है. शेष लोग लापता हैं. आपात सेवा के अधिकारी इन लोगों की तलाश कर रहे हैं. जांच अधिकारियों का मानना है कि हेलीकॉप्टर में खराबी और खराब मौसम इस हादसे की वजह हो सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




