अमेरिका ने पाकिस्तान की अदालत के बाहर महिला की हत्या की निंदा की

वाशिंगटन: अमेरिका ने अपनी पसंद के व्यक्ति से शादी करने पर पाकिस्तान की एक महिला की हत्या की निंदा की और उम्मीद जतायी कि इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वालों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा. विदेश विभाग की प्रवक्ता जेन साकी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम मंगलवार को लाहौर हाईकोर्ट के बाहर […]
वाशिंगटन: अमेरिका ने अपनी पसंद के व्यक्ति से शादी करने पर पाकिस्तान की एक महिला की हत्या की निंदा की और उम्मीद जतायी कि इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वालों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा.
विदेश विभाग की प्रवक्ता जेन साकी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम मंगलवार को लाहौर हाईकोर्ट के बाहर एक महिला की हत्या की कडी निंदा करते हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान के वरिष्ठ नेताओं द्वारा इस बर्बर अपराध की निंदा किये जाने का हम स्वागत करते हैं और इससे जल्द निपटने का आह्वान करते हैं. हम उम्मीद करते हैं कि पाकिस्तान के कानून के मुताबिक दोषियों को जल्द सजा मिलेगी.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




